|
|
|
 |
|
 |
|
Backउत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र में गडसा हिन्दी पखवाड़े का उद्घाटन 2020
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के अंतर्गत केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के उत्तरी शीतोष्ण क्षेत्रीय केंद्र गडसा द्वारा दिनांक 14.09.2020 से 28.09.2020 तक आयोजित किए जा रहे हिन्दी पखवाड़े का उद्घाटन दिनांक 14.09.2020 को माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया I इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नीरज श्रीवास्तव, विमानपत्तन निदेशक, कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा, हिमाचल प्रदेश ने राजभाषा हिन्दी में काम – काज करने एवं अपनी राज भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया I इस अवसर पर उन्होंने राजभाषा अधिनियमों की जानकारी देते हुये उनकी अनुपालना का आह्वान किया I कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्र के अध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉo ओमहरी चुतर्वेदी ने कहा कि हमारे देश के संविधान में हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया है I हिन्दी हमारी संस्कृति एवं समाज को सुदृढ़ बनाकर संगठित करती है I हिन्दी हमारी संस्कृति एवं जीवन शैली है तथा लगभग 77 प्रतिशत देशवासियों की मातृभाषा हिन्दी है जो हिन्दी में लिखते, पढते, बोलते एवं समझते हैं I इस कार्यक्रम में श्री मनीष बडोला, सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे प्रश्नमंच, श्रुतिलेख, निबंध लेखन इत्यादि के बारे में जानकारी दी I इस कार्यक्रम में केंद्र के सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया I केंद्र के वैज्ञानिक, डॉo अब्दुल रहीम ने सभी अतिथियों एवं आगुन्तकों का धन्यवाद ज्ञापित किया I
.jpg)   
|
|
|
 |
|
 |
|
|
|
|