|
|
|
 |
|
 |
|
Back74 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में शनिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर श्री सुरेश कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने परिषद की 25 वर्षां की सेवा पूर्ण करने वाले संस्थान के कार्मिकों का उल्लेख किया तथा कोरोना के कारण जारी लॉकडाउन अवधि में उत्कृष्ट योगदान करने वाले स्वच्छताकर्मियों, चिकित्साकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, पुलिसकर्मियों तथा स्थानीय प्रशासन के कार्मिकों का उल्लेख किया गया तथा सूचित किया कि उपरोक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आगामी सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन श्री नवीन कुमार यादव, सहायक निदेशक (रा भा) ने किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात् सेक्टर 9 में वृक्षारोपण किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 संबंधी गाईड लाइन की पूर्ण पालना की गयी।
|
|
|
 |
|
 |
|
|
|
|