|
|
|
 |
|
 |
|
Backअंतराष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन
संस्थान में दिनांक 21 जून 2016 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 06 से 07 बजे तक एक योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निदेशक महोदय सहित संस्थान के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया। इस योग शिविर से पहले संस्थान में 17 जून 2016 को “जीवन जीने की कला है योग-जाने, समझे और अपनायें“ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव एवं जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विभिन्न योगासनों पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान योगासन एवं प्राणायाम में ध्यान रखने योग्य सावधानियों पर भी विशेष प्रकाश डाला गया। इसके बाद दिनांक 18 से 20 जून 2016 को प्रातः 6 से 7 बजे योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग व प्राणायाम सीखकर अभ्यास किया। 21 जून 2016 अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी तरह के योगासन एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया गया तथा समापन समारोह में काफी संख्या में कर्मचारियों ने योग को जीवन में नियमित रूप से अपनाने का संकल्प लिया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
|
|
|
 |
|
 |
|
|
|
|